बठिंडा में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2020 11:06 AM

corona positive case in bathinda

बठिंडा में आज एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज की पुष्टि हुई है, जो पहले से ही एकांतवास में था।

बठिंडा (बलविन्दर): बठिंडा में आज एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज की पुष्टि हुई है, जो पहले से ही एकांतवास में था। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले बाहरी राज्यों में से बठिंडा के कुछ व्यक्तियों को यहां लाया गया था, जिनका कोरोना टैस्ट करवाया जा रहा था।

गत 11 मई को 76 नए सैंपल भेजे गए थे, जबकि एक पहले से ही बकाया था। आज कुल 73 सैंपलों के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें से 72 रिपोर्टें नेगेटिव आईं जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। कोरोना पॉजीटिव आने वाला व्यक्ति नंदेड़ साहिब से आया था, जो उसी दिन से ही एकांतवास में था। आज देर रात उक्त के पॉजीटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अब तक बठिंडा में कुल 42 कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति बाहरी जिले का है, लेकिन उसे यहीं रखा गया। इस तरह बठिंडा के कुल 41 मामलों में से 40 व्यक्ति बाहरी राज्यों से लाए गए थे, जिन्हें पहले ही एकांतवास में रखा हुआ है। जबकि एक महिला बठिंडा शहर की है, जो कोरोना पाजीटिव है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!