नौजवान की रेलगाड़ी के नीचे आने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 21 Feb, 2020 06:34 PM

bathinda hindi news

स्थानीय चक्क फतेह सिंह वाला फाटक के नजदीक एक नौजवान की रेल गाड़ी नीचे आने से मौत हो गई।

भुच्चो मंडी (नागपाल): स्थानीय चक्क फतेह सिंह वाला फाटक के नजदीक एक नौजवान की रेल गाड़ी नीचे आने से मौत हो गई। सहारा समाज सेवा रामपुरा फूल के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि कल देर रात रेलवे चौकी रामपुरा फूल से इतलाह मिलने पर तुरंत सहारा की टीम ने घटना स्थान पर पहुंच कर लाश को रेलवे चौंकी की मोजूदगी में सिविल अस्पताल रामपुरा के मुर्दा घर में रखा गया। 

ए.एस.आई हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान का नाम संदीप सिंह आयु 20 साल गांव झंडूके है। जिसकी कल देर रात हरिद्वार से गंगानकर जाने वाली रेल गाडी 4711 नीचे आने से मौत हो गई। उसके परिवारिक सदस्यों के ब्यानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते लाश का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करने के लिए परिवारिक सदस्यों के हवाले कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!