उप-चुनाव : बरनाला के विधानसभा हलकों में हुई चुनावी कर्मचारियों की पहली रिहर्सल

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2022 04:00 PM

bye elections first rehearsal of workers

लोक सभा हलका संगरूर की उप-चुनाव के मद्देनजर जिला बरनाला के तीनों ही विधानसभा हलकों

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): लोक सभा हलका संगरूर की उप-चुनाव के मद्देनजर जिला बरनाला के तीनों ही विधानसभा हलकों बरनाला, भदौड़ और महल कलां के अधीन कर्मचारियों की पहली रिहर्सल आज करवाई गई। जिला चुनाव अफसर हरीश नैयर ने बताया कि आज तीनों ही विधानसभा हलकों के अधीन चुनाव कर्मचारियों की पहली रिहर्सल सहायक रिटर्निंग अफसरों की देख-रेख में करवाई गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका बरनाला के चुनाव कर्मचारियों की रिहर्सल सेक्रेड हार्ट स्कूल रायकोट रोड बरनाला, विधानसभा हलका महल कलां के अधीन रिहर्सल सरकारी सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल बरनाला और विधानसभा हलका भदौड़ के अधीन रिहर्सल यूनिवर्सिटी कालेज ढिल्लवां में हुई।

रिहर्सल के दौरान मास्टर ट्रेनरों की तरफ से चुनाव के साथ संबंधित प्रोजाइडिंग अधिकारियों, सहायक प्रोजाइडिंग अधिकारियों और पोलिंग अफसरों को वोटिंग प्रक्रिया की बारीकियों के बारे तकनीकी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला चुनाव अफसर ने संबंधित चुनाव कर्मचारियों अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और आपसी तालमेल के साथ करने की हिदायत की और चुनावी स्टाफ को चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना करने के लिए कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!