महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने बरामद की 1 किलो अफीम

Edited By Mohit,Updated: 20 Feb, 2020 03:22 PM

barnala hindi news

पुलिस ने एक कार में से एक महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक किलो अफीम बरामद की है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने एक कार में से एक महिला सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक किलो अफीम बरामद की है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि नशा तस्करों विरुद्ध शुरू किए अभियान तहत थानेदार गुरतेज सिंह जब पुलिस पार्टी सहित फु व्हारा चौंक उपस्थित थे तो मुखबर ने सूचना दी कि किरनप्रीत कौर वासी लकड़वाली तहसील कालांवाली हरियाणा, राकेश जैन वासी तपा एक बरीजा कार में बाहर से अफीम लाकर बचने के आदी हैं। 

मुखबर की सूचना के आधार पर इनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया व केस के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने काला महर स्टेडियम नजदीक नाकेबंदी करके उक्त कार में से किरनप्रीत कौर व राकेश जैन को गिरफ्तार करके इनसे एक किलो अफीम, 7 हजार रूपये की ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ दौरान इनसे अहम खुलासे होने की उम्मीद है इस मौके सब इंस्पैक्टर गुलाब सिंह भी उपस्थित थे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!