11 साल के दलित छात्र से कुकर्म, 3 पर केस

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2019 11:31 AM

misbehavior with 11 year old dalit student

थाना चब्बाल में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ 11 साल के एक नाबालिग दलित छात्र के साथ कुकर्म करने के आरेाप में मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तरनतारन (रमन): थाना चब्बाल में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ 11 साल के एक नाबालिग दलित छात्र के साथ कुकर्म करने के आरेाप में मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव पनडोरी रण सिंह के सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा का 11 साल का छात्र 13 सितंबर को स्कूल गया था। दोपहर को गांव पंडोरी रन सिंह के मंगा पुत्र कुलदीप सिंह, दीपू पुत्र कुलवंत सिंह व साबी उसे खाने-पीने का लालच दे अपनी बाइक पर स्कूल से ले गए और गांव की झाडिय़ों में उससे कुकर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने किसी को बताने पर उसे मार डालने की धमकी दी। 

एक सप्ताह पहले पीड़ित युवक ने यह सारी घटना अपने पिता शिवराज सिंह को बताई। बीते शुक्रवार शिवराज सिंह ने थाना चब्बाल की पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर देर शाम मामला दर्ज कर लिया। जांच अफसर ए.एस.आई बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़के का मैडीकल शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!