केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी से मिला नशा, पैस्को कर्मी भी काबू

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2024 02:51 PM

drugs recovered from prisoner

केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब 2 की-पैड मोबाइल फोन, 55 ग्राम चरस और 14 ग्राम खुला तंबाकू बरामद हुआ।

तरनतारन: केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब 2 की-पैड मोबाइल फोन, 55 ग्राम चरस और 14 ग्राम खुला तंबाकू बरामद हुआ। इस संबंध में केंद्रीय जेल थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने पैस्को कर्मी को गिरफ्तार कर 2 अन्य व्यक्तियों को नामजद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सुपरिंटैंडैंट सुशील कुमार द्वारा जेल के पैस्को कर्मचारियों व जेल कर्मचारियों ने कैदी सतनाम सिंह से 55 ग्राम चरस, 14 ग्राम तंबाकू जैसी वस्तु बरामद की गई। कैदी सतनाम सिंह ने पूछताछ में पता चला कि बरामद नशीला पदार्थ पैस्को कर्मचारी जसपाल सिंह, सुखेदव सिंह द्वारा मुहैया करवाया गया है।

पैस्को कर्मी जसपाल सिंह ने माना कि सतनाम सिंह के साथ जेल से फोन पर हुई बातचीत के दौरान भेजा गया था और यह मोबाइल फोन विकास कल्याण का था। सब इंस्पैक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि पैस्को कर्मचारी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर मामले में उक्त दोनों कैदियों को नामजद कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!