तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2018 04:32 PM

accident

दीपावली से 1 दिन पहले मोटरसाइकिल की सॢवस करवाने जा रहे एक युवक को  बस्ती जोधेवाल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्करके बाद युवक मोटरसाइकिल से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक के पिछले टायर के नीचे सिर आने से बुरी तरह कुचला गया, जिसकी मौके पर...

लुधियाना (तरुण): दीपावली से 1 दिन पहले मोटरसाइकिल की सॢवस करवाने जा रहे एक युवक को  बस्ती जोधेवाल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्करके बाद युवक मोटरसाइकिल से अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक के पिछले टायर के नीचे सिर आने से बुरी तरह कुचला गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजेश यादव निवासी शक्ति नगर, टिब्बा रोड के रूप में हुई है, जो कि एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मृतक के पिता राम यादव ने बताया कि दीपावली से 1 दिन पहले उसका बेटा मोटरसाइकिल की सॢवस करवाने के लिए एजैंसी जा रहा था। बस्ती जोधेवाल के निकट कृष्णा होंडा शोरुम के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक मोड़ लिया। ट्रक अचानक मुड़ जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार राजेश चपेट में आ गया। राजेश का सिर टायर के नीचे कुचलने से मौत हो गई। जवान बेटे की दर्दनाक मौत के बाद पूरे परिवार मातम छाया हुआ है।

जांच अधिकारी अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक सहित चालक को काबू कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान अहमद निवासी शाहबाद जिला अनंननाग, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक राजेश के पिता राम यादव के बयान पर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में राजेश के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!