Edited By Updated: 11 Dec, 2016 01:44 PM
गुरु तेग़ बहादुर नगर नजदीक लगने वाली डेयरी मंडी को नगर निगम की तरफ से न लगने देने के कारण रविवार को कांग्रेसी नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया।
जालंधर(सोनू): गुरु तेग़ बहादुर नगर नजदीक लगने वाली डेयरी मंडी को नगर निगम की तरफ से न लगने देने के कारण रविवार को कांग्रेसी नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यह मंडी पिछले कई सालों से लगती आ रही है, परन्तु अब निगम की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने मंडी कामगारों के साथ मिल कर सड़क पर सब्जियां बिखेर कर निगम खिलाफ प्रदर्शन किया गया।कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अचानक निगम की तरफ से लिया गया यह फैसला गलत है। इसके चलते उनकी तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है।