Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 12:32 PM
पुलिस अधीक्षक बटाला उपिंद्रजीत सिंह की हिदायतों पर चलते हुए सिटी थाने की पुलिस ने चोरी के सामान सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बटाला(सैंडी, कलसी, साहिल) : पुलिस अधीक्षक बटाला उपिंद्रजीत सिंह की हिदायतों पर चलते हुए सिटी थाने की पुलिस ने चोरी के सामान सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एस.एच.ओ. प्रभजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. परशु राम और राजेश कुमार ने खास मुखबिर की सूचना पर राम तीर्थ रोड बटाला में नाकाबंदी करके 3 संदिग्ध व्यक्तियों को कुछ सामान के साथ काबू किया है। थाना प्रमुख ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह, जगदीप सिंह व जसविंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से लूथरा कालोनी और धर्मपुरा कालोनी से चोरी किए हुए 10 हजार रुपए, एक एल.ई.डी., प्ले सिस्टम, सी.डी. 3 बैग और कुछ रिवायती हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है।