Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 01:23 PM
ढोलेवाल मंडल भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष केवल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, महासचिव रजनीश धीमान, जतिन्द्र मित्तल, उपाध्यक्ष व मंडल के प्रभारी संजय कपूर, परमिन्द्र मेहता विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभा...
लुधियाना (गुप्ता): ढोलेवाल मंडल भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष केवल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, महासचिव रजनीश धीमान, जतिन्द्र मित्तल, उपाध्यक्ष व मंडल के प्रभारी संजय कपूर, परमिन्द्र मेहता विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र अरोड़ा ने आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए बताया कि पार्टी की ओर से 1 बूथ 10 यूथ फॉर्मूले के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, युवा एवं महिलाओं के लिए 3 वर्षों में 106 लोक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है और इनमें से प्रत्येक योजना सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने देश को एक निर्णायक, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। इस दौरान हमारे विरोधी भी केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा पाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 3 सालों में देश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हुआ है और पॉलीटिक्स ऑफ परफॉर्मैंस की शुरूआत हुई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए महासचिव जतिन्द्र मित्तल व रजनीश धीमान ने कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक 5 बूथों पर एक कलस्टर बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने को 9 माह का समय हो चुका है और कांग्रेस सरकार हर तरह से फेल हो चुकी। भाजपा मंडल प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि आज पंजाब की जनता अपने को ठगा-सा महसूस कर रही है।