Edited By Updated: 05 Dec, 2016 07:36 PM
थाना घरिंडा के नजदीक पड़ते सरहदी गांव धनाऐ कलां ...
अटारी (तजिन्दर): थाना घरिंडा के नजदीक पड़ते सरहदी गांव धनाऐ कलां में एक व्यक्ति की तरफ से गुस्से में आकर एक नौजवान को मौत के घाट उतार दिया गया।
चौंकी काहनगढ़ के इंजार्च लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरदेव सिंह ने अपने भाई शमशेर सिंह के शगुन और मृतक सुखपाल सिंह (बब्बलू) पुत्र साध सिंह उम्र (24) साल निवासी धनाऐ कलां और आरोपी मनदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी धनाऐ कलां सहित अपने दोस्तों को बुलाया था और जब सुखपाल सिंह अपने घर वापस जाने लगा तो उसने अपने मोटरसाइकिल पर बैठे मनदीप सिंह को कहा कि वह जा रहा है तो मोटरसाइकिल की सीट से उठ जाए इतना कहने पर दोनों के बीच तकरार हो गई जिस पर आरोपी मनदीप सिंह ने सुखपाल सिंह के पेट और छाती में तीन बार चाकू के साथ बार किया जिससे उसकी पर ही मौत हो गई और मौके पर छुड़ा रहे उस के दोस्त गुरविन्दर सिंह और जोगिन्द्र सिंह को भी चाकू मार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया छुरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।