Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 03:00 PM
इन दिनों इंग्लैंड में रहने वाले पंजाब के लोग अपने रिश्तेदारों को दिए हुए पुराने सिक्के वापस मंगवा रहे हैं। इसकी खास वजह यह है कि वहां पर पुराने सिक्कों की ऑनलाइन ऑक्शन चल रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर के जैमल नगर में रहने वाली सीमा गुप्ता के पास...
जालंधरः इन दिनों इंग्लैंड में रहने वाले पंजाब के लोग अपने रिश्तेदारों को दिए हुए पुराने सिक्के वापस मंगवा रहे हैं। इसके पीछे खास वजह यह है कि वहां पर पुराने सिक्कों की ऑनलाइन ऑक्शन चल रही है। जानकारी के अनुसार जालंधर के जैमल नगर में रहने वाली सीमा गुप्ता के पास भी 1971 के दो सेैंट के तांबे के बने 2 सिक्के हैं। उन्होंने बताया कि यह सिक्के उनकी बुआ रामप्यारी ने 30 साल पहले उन्हें दिए थे। अब जब इन सिक्कों की ऑनलाइन ऑक्शन के बारे में पता चला तो विदेश में बसे रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि यह सिक्के उन्हें भेजें ताकि संभव हो तो इन्हें ऑक्शन में रखा जा सके।
मूल रूप से कपूरथला की रहने वाली है सीमा
सीमा गुप्ता मूल रूप से कपूरथला की रहने वाली हैं। उनकी शादी जालंधर शहर में राकेश गुप्ता के साथ हुई थी। सीमा बताती हैं कि उसे बचपन में बुआ के द्वारा दिए सिक्के उन्होंने कई साल अपने मायके से लाकर संभाल कर रखे। उनके पास यूं तो बाद के कई सालों में बने पुराने सिक्के भी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड 1971 और 1976 के सिक्कों की है। उनके पास कुल 5 सिक्के हैं। सीमा ने दावा किया कि ये सिक्के दुर्लभ श्रेणी के हैं, इन्हें सन् 1971 में ढाला गया था। उस समय ऐसे केवल 5000 सिक्के ही ढाले गए थे।