Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 01:10 PM
प्राचीन ऐतिहासिक स्थल सती वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद में चल रहे तुलसी-आंवला पूजन मेले के तहत आज भी भारी संख्या में देश-विदेश से पधारी संगत ने मां के दर्शन किए तथा पूरी हुई मन्नतें मां के चरणों में अर्पित की। इस मौके पद्मश्री विजय चोपड़ा जी ने भी...
जालंधर (शास्त्री) : प्राचीन ऐतिहासिक स्थल सती वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद में चल रहे तुलसी-आंवला पूजन मेले के तहत आज भी भारी संख्या में देश-विदेश से पधारी संगत ने मां के दर्शन किए तथा पूरी हुई मन्नतें मां के चरणों में अर्पित की। इस मौके पद्मश्री विजय चोपड़ा जी ने भी हाजरी लगाई।
भजन गायन पार्टियों एवं स्त्री सत्संग सभाओं ने मां की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने 108 ज्योतियां प्रचंड करते हुए पूरे मंदिर परिसर को ज्योतिमय बना डाला। चेयरमैन हरिपाल सोंधी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आस्थापूर्वक की जाने वाली पूजा/ भक्ति ही परमात्मा को स्वीकार होती है। उन्होंने बताया कि 4 नवम्बर को ज्योतियां प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जा चुकी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेन्द्र कौशल, धर्मपाल मल्होत्रा, जीवन शर्मा, ललित मित्तल, परीक्षित वधवा, सुरेन्द्र अवस्थी, बृज आष्टा, जगजीवन शर्मा, चानन सिंह, लखविंद्र सिंह, प्रिंस सोंधी, विनोद सोंधी, कृष्ण चंद्र कपूर, विक्रम कौशल, विक्की, नरिंद्र शर्मा, धर्मवीर आनंद, यशपाल त्रेहन, रेणु सोंधी, तरुणा शर्मा, कमला घई, वंदना शर्मा, कांता रानी, सरोज शर्मा, नरेश कौड़ा, रक्षा रानी, कमला, जनक भंडारी, किरण, रचना सोंंधी, पूजा घई, नीलम, अरुणा, गीता सोंधी, जीवन, अनिता आदि ने अपना-अपना सहयोग दिया।