Edited By Updated: 08 Dec, 2016 03:42 PM
नोटबंदी को पूरा एक महीना हो गया है फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जालंधर के बस्ती दानिशमंदा की पी.एन.बी. बैंक की ब्रांच को महिलाओं में ताला लगा दिया।
जालंधर (छिंदा/सोनू): नोटबंदी को पूरा एक महीना हो गया है फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जालंधर के बस्ती दानिशमंदा की पी.एन.बी. बैंक की ब्रांच को महिलाओं में ताला लगा दिया।
बताया जा रहा है कि महिलाएं सुबह 6:00 बजे से लाइन में लगी थी। बैंक खुलने लगा हुआ तो महिलाओं को आशा की किरण जगी मगर बैंक वालो ने आते ही हाथ खड़े कर दिए। महिलाओं की माने तो बैंक में पैसे देने से मना कर दिया गया। बैंक कर्मचारियों को कहना था कि उनके पास पैसे नहीं हैं इसी कारण महिला गुस्से में अा गई अौर महिलाओं ने बैंक का शटर गिरा दिया। बैंक कर्मचारी अभी भी बैंक के अंदर ही है अौर महिलएं बैंक के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं।
वहीं बस्ती शेख की पी.एन.बी.ब्रांच में सुबह से लाईन में लगा एक व्यक्ति बेहोश हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। उधर इंडस्ट्रियल एरिया के अाई.डी.बी.अाई.बैंक में महिलाअों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है यहां 4 पुरुषों तथा एक महिला को पैसा देने का सिस्टम बनाया गया है। बैंक मैंनेजर प्रशांत कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया होने के चलते यहां मजदूर लोह ज्यादा है इसलिए एेसा किया जा रहा है।