Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 05:16 PM
मंडियाला पुलिस चौकी ने अज्ञात महिला के शव की पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के पश्चात शुक्रवार को शव नगर निगम के हवाले कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने हरियाना रोड स्थित श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): मंडियाला पुलिस चौकी ने अज्ञात महिला के शव की पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के पश्चात शुक्रवार को शव नगर निगम के हवाले कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने हरियाना रोड स्थित श्मशानघाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंडियाला पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर-जालंधर रोड पर नसराला कस्बे के निकट बीच सड़क पर 35 वर्षीया अज्ञात घायल महिला को एमरजैंसी वैन 108 ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। इलाज के दौरान 11 दिसम्बर को महिला की मौत हो गई तो शव की शिनाख्त के लिए शव को शवघर में रखवा दिया गया था। अब 3 दिन पश्चात भी शव की शिनाख्त नहीं होने पर थाना बुल्लोवाल पुलिस चौकी ने इस मामले में धारा 174 की कार्रवाई कर शव नगर निगम के कर्मचारियों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।