खेतों में शव मिलने से फैली सनसनी

Edited By Updated: 21 Feb, 2017 07:23 AM

corpse found in fields

नकदोर-मलसियां मार्ग पर गांव लद्दड़ां के खेतों से सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ने अज्ञात व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर शव को खेतों में फैंक दिया....

नकोदर/मलसियां (रजनीश): नकदोर-मलसियां मार्ग पर गांव लद्दड़ां के खेतों से सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसी ने अज्ञात व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर शव को खेतों में फैंक दिया। शव का तब पता चला जब एक मजदूर ने खेतों में कुत्तों का झुंड देखा, जो शव को नोच रहा था। शव संबंधी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. (डी) सुरेन्द्र मोहन और सदर थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह घुम्मन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पंचनामे के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। सदर थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह घुम्मन ने बताया कि जांच टीमें बुलाकर मामले की तहकीकात की जा रही है। बहरहाल शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की जेब में से एक कार्ड मिला है जिस पर मोबाइल नम्बर लिखा हुआ। उसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!