Edited By Updated: 23 Nov, 2016 05:36 PM
अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने आप एम.पी. भगवंत मान का यह वीडियो मीडिया को जारी कर आम आदमी पार्टी की पोल खोलने की कोशिश की है।
चंडीगढ़/अमृतसरः अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने आप एम.पी. भगवंत मान का वीडियो मीडिया को जारी कर आम आदमी पार्टी की पोल खोलने की कोशिश की है। 7 सितम्बर को सोशल मीडिया पर भगवंत मान की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में नेता जी की तरफ से साफ किया गया था कि आम आदमी पार्टी अपने संविधान मुताबिक किसी के साथ गठजोड़ नहीं करती। अपने दर्शकों को बतां दे कि यह वीडियो पूर्व कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ के आप को बाहरी तौर पर समर्थन देने के बाद भगवंत की तरफ से जारी किया गया था। बिक्रम मजीठिया का कहना है कि पंजाब में अपने हालात देखते हुए अब केजरीवाल ने पार्टी के संविधान को दरकिनार कर बैंस भाईयों के साथ गठबंधन किया है।
जगमीत बराड़ की तरफ से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की अफवाह के बाद देर रात खास तौर पर वीडियो जारी किया। स्थिति स्पष्ट करने वाले एम.पी भगवंत मान की बैंस भाईयों के मुद्दे पर चुप्पी अब कई सवाल खड़े कर रही है।