Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 03:32 PM
एक नाबालिगा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 363-ए/366/34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कपूरथला (मल्होत्रा): एक नाबालिगा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 363-ए/366/34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस में दी अपनी शिकायत में सुखविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव पत्तर खुर्द जालंधर ने बताया कि उसकी भांजी दीपिका (काल्पनिक नाम) जो सरकारी गर्ल्स स्कूल कपूरथला में पढ़ती है।
गत 12 जुलाई को स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस नहीं आई, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी पुलिस ने शिकायतकर्ता के अनुसार करन शर्मा उर्फ सोढी पुत्र दविन्द्र पाल निवासी गांव साहिबा थाना बलाचौर व उसका जीजा जतिन्द्रपाल पुत्र परमजीत सिंह निवासी गढ़ी कनगो थाना बलाचौर जिला नवांशहर को थाना सिटी बुलाया, लेकिन इन दोनों ने दीपिका संबंधी किसी तरह की जानकारी से साफ मना कर दिया।
वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार अपने तौर पर की गई जांच-पड़ताल उपरांत उन्हें मालूम पड़ा है कि उसकी भांजी दीपिका को शादी का झांसा देकर करन शर्मा उर्फ सोढी व उसका जीजा जतिन्द्र पाल अपने साथ ले गए हैं। थाना सिटी पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ उक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी एस.एच.ओ. जतिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि नामजद किए गए दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।