Edited By Updated: 30 Jun, 2016 12:39 PM
पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखबीर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कर्मंचारियों का वेतन पंजाब के बराबर करने की सलाह दी है।
मोगाः पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखबीर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कर्मंचारियों का वेतन पंजाब के बराबर करने की सलाह दी है।
अजीतवाल में संगत दर्शन में पहुंचे सुखबीर ने दावा करते हुए कहा कि पूरे देश के सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का वेतन अधिक है। इसी बीच डिप्टी सी.एम. ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 वर्ष पंजाब में अपनी सत्ता दौरान पंजाब वासियों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि ऐशपरस्ती कर समय व्यतीत किया।
इसी के तहत कैप्टन का विदेशी दौरों पर जाना भी उसकी ऐशपरस्ती का एक हिस्सा है तथा कैप्टन के संबंध देश विरोधी ताकतों तथा गर्म ख्यालियों के साथ हैं, क्योंकि कनाडा के गुरुद्वारा साहिब डैसकी में कैप्टन का सम्मान होना इस बात की गवाही देता है कि कैप्टन की राजनीति ऐशपरस्ती वाली है।