Edited By Updated: 24 Oct, 2016 03:25 PM
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन कर उन्हें काले झंडे दिखाए।
लुधियाना: महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन कर उन्हें काले झंडे दिखाए। केजरीवाल विधानसभा चुनावों के लिए व्यापारी वर्ग के लिए पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के लिए लुधियाना पहुंचे थे।
केजरीवाल को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते ही विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बावजूद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लीना ताप्ति की अगुवाई में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने केजरीवाल को काले झंडे दिखा। पिछले माह भी पंजाब के दौरे पर निकले केजरीवाल को युवा अकाली दल और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था।