Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 10:29 AM
लोपों चौकी की पुलिस पार्टी ने कत्ल तथा अन्य कई वारदातों को अंजाम देने संबंधी एक व्यक्ति को नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोपों चौकी इंचार्ज सहायक थानेदार बेअंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव दौधर से डांगियां...
बधनी कलां (बब्बी): लोपों चौकी की पुलिस पार्टी ने कत्ल तथा अन्य कई वारदातों को अंजाम देने संबंधी एक व्यक्ति को नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोपों चौकी इंचार्ज सहायक थानेदार बेअंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव दौधर से डांगियां के रास्ते पर सेमनाले के पास गश्त दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उससे 300 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। आरोपी व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमना पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव लोपों के तौर पर हुई।
लोपों चौकी इंचार्ज बेअंत सिंह ने बताया कि काबू किया गया उक्त आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमना पिछले महीने हुए रवि लोपों कत्ल मामले में भी शामिल था तथा इस पर कत्ल का मामला दर्ज था। इसके अलावा अन्य मामले भी इस पर दर्ज हैं। थाना बधनी कलां में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।