शादीशुदा बहन की चीखों से सहम उठा भाई, जीजा की खौफनाक हरकत ने उड़ाए परिवार के होश

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2020 03:11 PM

wife murder in batala

जिला बरनाला के गांव चूंघा में गत रात पति द्वारा  पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

बरनाला /टल्लोवाल (राकेश गर्ग): जिला बरनाला के गांव चूंघा में गत रात पति द्वारा  पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार नशेड़ी पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । मृतका की पहचान कमलजीत कौर पत्नी सोमा सिंह पुत्र गिन्दर सिंह निवासी गांव चूंघा के रूप में हुई है। करीब 3 साल पहले कमलजीत कौर का विवाह गांव चूंघा के सोमा सिंह पुत्र गिन्दर सिंह के साथ हुआ था। 

मृतका के भाई बिट्टू सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन के घर आया हुआ था और रात को खाना खाने के बाद वह अलग कमरे में सो गया। रात को करीब साढ़े 11 बजे उसने चीखें की आवाजें सुनी, जब बहन के कमरे में जाकर देखा तो उसका जीजा बहन की मारपीट करके उसका गला दबा रहा था और उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि जीजा शराब पीने का आदी है और घटना के समय भी वह नशे में था। उधर थाना टल्लेवाल के एस.एच. ओ. जसविन्दर सिंह ने बताया कि मृतका की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!