Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2025 04:05 PM

फरवरी माह में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
चंडीगढ़: फरवरी माह में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप के कारण गर्मी लगने लगती है तो कभी बादलों के कारण ठंड लगने लगती है।
इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना है। बीते रविवार को मौसम एक बार फिर बदला और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही आसमान में बादल नजर आ रहे है। दिन भर में कई बार बारिश की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे दिन और रात का तापमान एक बार फिर गिर गया। दिन का तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 6.4 डिग्री गिर गया। वहीं रात का तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। हालांकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी का एहसास होने शुरू हुआ था, लेकिन पिछले 2 दिनों से मौसम फिर बदल गया है।
अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
17 फरवरी: मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
18 फरवरी: बादल छाए रहने की संभावना।
19 फरवरी: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना।
20 फरवरी: बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना।
21 फरवरी: बादल छाए रहेंगे।