नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस का ट्रायल रन कल

Edited By Vaneet,Updated: 20 Jul, 2019 10:39 PM

vandey bharat express trial run tomorrow

वाराणसी के बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली देश की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रैस.,..

जालंधर(गुलशन): वाराणसी के बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली देश की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रैस  (ट्रेन-18) का ट्रायल रन 22 जुलाई को किया जा रहा है। रेलवे हैडक्वार्टर द्वारा जारी किए शैड्यूल के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रैस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी। 

8.10 पर अम्बाला, 9.19 पर लुधियाना और 12.38 पर जम्मू-तवी के बाद दोपहर 2 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहां से 1 घंटे बाद ही यानी 3 बजे वंदे भारत एक्सप्रैस कटड़ा से रवाना होगी जोकि 4.13 बजे जम्मू -तवी और 7.32 पर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसे वहां से अगले दिन ( 23 जुलाई को) सुबह 11 बजे चलाया जाएगा। इसके बाद उक्त ट्रेन 12.14 पर अम्बाला और 2.26 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। सूचना के मुताबिक ट्रायल रन में इस ट्रेन को तकनीकी कारणों की वजह से लुधियाना स्टेशन पर लंबे समय तक रोका जाएगा। सूत्रों का कहना है कि ट्रायल रन सफल होने के बाद ट्रेन को परमानैंट इस रूट पर चलाने की तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

वहीं दूसरी तरफ, इस ट्रेन को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर फिलहाल स्टॉपेज नहीं दिया गया है, लेकिन जालंधर वासियों द्वारा इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए काफी डिमांड की जा रही है। जालंधर कैंट में 2 मिनट के स्टॉपेज से भारी संख्या में लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!