NRI पति को तबाह करने के लिए शातिर पत्नी ने खेली चाल, करतूत खुली तो पुलिस भी रह गई हैरान

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2020 11:58 AM

tricks to destroy nri husband

जालंधर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी नेअपने ही पति को अपराधिक मामले में फंसाने के मामले ने पुलिस को दंग कर दिया।

जालंधर (सुनील महाजन): जालंधर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी नेअपने ही पति को अपराधिक मामले में फंसाने के मामले ने पुलिस को दंग कर दिया। 

दरअसल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके एक संदिग्ध गाड़ी को रोका, जिसमें दंपत्ति रणजीत सिंह और गगनदीप कौर सवार थे। इस पर पुलिस ने गाड़ी की छानबीन की, जिसमें पुलिस को 60 नशीली गोलियां और 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस मुताबिक लड़की के गैंग्स्टरों से संबंध थे और इसी अवैध संबंधों के चलते वह अपने पति से तलाक लेना चाहती थी।

जांच अधिकारी मुताबिक इसी के चलते उसकी तरफ से यह नशीले पदार्थ गाड़ी में छिपाए गए थे जिससे उसका पति फिर विदेश न जा सके और उसका भविष्य ख़राब हो जाए। उल्लेखनीय है कि आरोपी लड़की का पति लगभग 15 दिन पहले ही विदेश से लौटा था और तब से ही उसकी तरफ से यह षड्यंत्र रचने शुरू कर दिए गए थे लेकिन पुलिस ने उसकी चाल को नाकाम कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!