शराब माफिया के खिलाफ आंदोलन करने वालों का दमन कर रही सरकार: सुखबीर बादल

Edited By Mohit,Updated: 17 Aug, 2020 09:33 AM

sukhbir badal speak on punjab government

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस सरकार पर...............

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस सरकार पर शराब माफिया के खिलाफ आंदोलन करने वालों का दमन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि मामले दर्ज होने के बावजूद शिअद कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। यहां जारी बयान में बादल ने कहा कि युवा नेता गौरव वल्टोहा के साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा और मनजीत सिंह समेत एक हजार प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज करना गलत है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर के घर का घेराव किया गया था। श्री बादल ने कहा कि पार्टी को इस तरह की दमनकारी हथकंडों से दबाया नहीं जा सकता और शिअद विषैली शराब कांड के पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग करते हुए कहा, ‘‘हम इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।‘‘

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!