श्रीलंका के जजों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा का किया दौरा

Edited By swetha,Updated: 18 Aug, 2019 09:33 AM

sri lankan judges delegation visits punjab legislative assembly

श्रीलंका की अपील कोर्ट के जस्टिस के. प्रियंथा फरनैंडो के नेतृत्व वाले जजों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा का दौरा किया।

चंडीगढ़(भुल्लर): श्रीलंका की अपील कोर्ट के जस्टिस के. प्रियंथा फरनैंडो के नेतृत्व वाले जजों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला और सैशन जज-कम-डायरैक्टर एडमिनिस्ट्रेशन चंडीगढ़ ज्यूडीशियल अकैडमी शालिनी सिंह नागपाल और अतिरिक्तजिला और सैशन जज-कम-रजिस्ट्रार चंडीगढ़ ज्यूडीशियल अकैडमी अनूपमिश मोदी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर के सचिव राम लोक ने विधानसभा के इतिहास और मौजूदा ढांचे संबंधी प्रतिनिधिमंडल को संक्षिप्त में जानकारी दी।   प्रतिनिधिमंडल ने असैम्बली के हाल का दौरा भी किया। 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह द्वारा उनके सचिव राम लोक ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को यादगारी चिह्नों से सम्मानित किया। श्रीलंका के जजों के इस 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में जिला जज एल.एम. रतनायका, अतिरिक्तजिला जज जी.एम.टी.यू. सुवांडुरूगौडा, मैजिस्ट्रेट आई.एन.एन. कुमारगे, अतिरिक्तजिला जज के.वी.एम.पी. डी सिल्वा, जिला जज डी.एम.जे. दिस्सानयाका, अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट जी.एच.के.एन. सिल्वा, मैजिस्ट्रेट एस.एस.एन. गमाजे, जिला जज बी.जी.एन.टी.के. बोगाडेनीया, अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट डी.एम.एस. करुणारतना, मैजिस्ट्रेट आई.एन. रिजवान, अतिरिक्तजिला जज एन.टी. हिनातीगाला, जिला जज आर.एम.एस.एन. समारातुंगा, जिला जज एम.एस.एम. समशुद्दीन शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!