फाजिल्का: मां की हत्या करने के बाद बेटे ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Edited By Vaneet,Updated: 09 Jan, 2020 05:46 PM

son shot himself after killing the mother

फाजिल्का के गांव महिराना में एक नौजवान ने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी ....

फाजिल्का(सुनील नागपाल): फाजिल्का के गांव महिराना में एक नौजवान ने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी और खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और कार्यवाही करनी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि मृतक नौजवान के सिर लाखों रुपए का कर्ज था, जिस कारण वह हमेशा परेशान रहता था। रोजाना की तरह नौजवान अपनी मां को खेतों में ले गया, जहां गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं बाद नौजवान ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। बता दें कि मृतक नौजवान थाना बहावपुर अधीन पड़ते गांव महिराना जिला फाजिल्का के हलका बल्लूआना में पढऩे जाता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!