ज्वैलरी की दुकान में लूट, चली गोली

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Jan, 2020 03:32 PM

robbery in jewelery shop shot fired

गांव पाशटा में अज्ञात लुटेरों द्वारा एक ज्वैलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

फगवाड़ा(जलोटा): गांव पाशटा में अज्ञात लुटेरों द्वारा एक ज्वैलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लुटेरे सोने से भरा बैग लूट कर ले गए हैं।

PunjabKesari, Robbery in jewelery shop, shot fired

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लुटेरे कार में सवार होकर ज्वैलरी की दुकान पर आए। उन्होंने दुकान को लूटने की कोशिश की। इस दौरान ज्वैलरी मालिक दीपक कालिया और उनका नौकर सुक्खा लुटेरों से भिड़ गए। विरोध करने पर लुटेरों ने उन दोनों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। एस.पी. मनिंदर सिंह ने बताया कि ज्वैलरी की दुकान में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उनके द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!