Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2026 03:20 PM

गुरदासपुर में बारिश का कहर देखने को मिला है। रेलवे लाइन के किनारे खड़ा सफेदे का 100 फुट लंबा पेड़ घर पर गिर गया, जिसके बाद डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर में बारिश का कहर देखने को मिला है। आज भारी बारिश के बाद गुरदासपुर की स्कीम नंबर 7 में एक हादसा हुआ जिसमें रेलवे लाइन के किनारे खड़ा सफेदे का 100 फुट लंबा पेड़ घर पर गिर गया, जिसके बाद डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि शायद बिजली गिरने की आवाज आई है, लेकिन जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक बहुत बड़ा सफेदे का पेड़ गिरा हुआ था, जिसके बाद लोगों ने संबंधित स्कीम नंबर 7 इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के प्रेसिडेंट को सूचित किया और लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 7 में गिरी दीवारों और सफेदे का कोई पक्का समाधान किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here