करीब दो घंटे हुई बारिश से जलथल हुआ गुरदासपुर, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Edited By Kalash,Updated: 12 Jul, 2026 10:02 AM

rain in gurdaspur

रविवार को करीब दो घंटे तक लगातार हुई भारी बारिश ने गुरदासपुर और आसपास के इलाकों को जलथल कर दिया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): रविवार को करीब दो घंटे तक लगातार हुई भारी बारिश ने गुरदासपुर और आसपास के इलाकों को जलथल कर दिया। बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। हालांकि इस बारिश ने लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। लोग अपने घरों से बाहर निकले और ठंडी हवा का आनंद लेते दिखे। बाजारों में भी पहले से ज्यादा चहल-पहल रही।

दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। धान की बुआई में लगे किसानों ने कहा कि इस बारिश ने खेतों में पानी की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है और सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे डीजल और बिजली का खर्च भी कम होगा। मक्की और सब्जियों समेत दूसरी फसलों को भी इस बारिश से फायदा होने की उम्मीद है। 

हालांकि कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से बारिश के पानी की निकासी का पक्का इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। मौसम में इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली और आने वाले दिनों में भी ऐसे ही सुहावने मौसम की उम्मीद जताई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!