पंजाब में इन तारीखों में बंद रहेंगे School-कॉलेज और दफ्तर, जानें कब...

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2024 09:32 AM

punjab school holidays

पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां आ रही है।

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां आ रही है। दरअसल, दिवाली के त्योहार के बाद नवंबर महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं, इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 

बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी।  इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। 

इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके चलते  स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!