पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी Update, इन 7 जिलों में बारिश के आसार

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2024 01:40 PM

punjab rain alert

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि आज यानि शुक्रवार को 7 जिलों में कुछ स्थानों पर हलकी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर शामिल है। जबकि पिछले 2 दिनों में सभी जिलों का तापमान नीचे आ गया है। साथ ही पता चला है कि राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है।  एक सितंबर से अब तक राज्य में 36 फीसदी कम बारिश हुई है। यही हाल चंडीगढ़ का भी है. एक जून से अब तक 711.7 mm बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 13.3 mm कम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!