पंजाब में शनिवार को कोरोना के 719 नए मामले आए सामने, 23 लोगों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 21 Nov, 2020 08:56 PM

punjab corona status

राज्य में अब तक 145667 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 4595 की मौत हो चुकी है।

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। इस महामारी से राज्य के लगभग सभी जिलों को राहत मिलती दिख रही है। शनिवार को पंजाब में कोरोना के 719 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के कारण आज 23 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 145667 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 4595 की मौत हो चुकी है। आज राज्य में कुल 24562 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 719 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 2995244 लोगों की कोरोना सैंपलिंग हो चुकी है।

जिलों में कोरोना रोगियों की संख्या
आज लुधियाना में 81, जालंधर में 156, पटियाला 77, एस.ए.एस. नगर 149, अमृतसर 24, गुरदासपुर 15, बठिंडा 49, होशियारपुर 19, फिरोजपुर 5, पठानकोट 21, संगरूर 10, कपूरथला 4, फरीदकोट 12, श्री मुक्तसर साहिब 21, फाजिल्का 36, मोगा 2, रोपड़ 22, फतेहगढ़ साहिब 4, बरनाला 4, तरनतारन 0, एस.बी.एस. नगर 6 और मानसा से दो नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है।

राज्य में आज कोरोना के कारण 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें अमृतसर 2, बठिंडा 1, होशियारपुर 4, जालंधर 7, कपूरथला 1, लुधियाना 3, पठानकोट 1, पटियाला 2 और रोपड़ में 2 की मृत्यु कोरोना के कारण हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!