पंजाब में कोरोना से 19 मरीजों की मौत, 677 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 03 Aug, 2020 09:16 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से उन्नीस (19) मरीजों की मौत हो गई। इसी के............

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से उन्नीस (19) मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 442 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले कई दिनों से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और सबसे अधिक लुधियाना में नौ मौतें हुई हैं। इसके अलावा राज्य में 18 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 677 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं तथा इसी के साथ राज्य में अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या साढ़े अट्ठारह हजार से अधिक हो गई तथा सक्रिय मरीज 6203 हो गए। राज्य में अब तक कुल 603912 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा 11882 लोग कोरोना को मात देकर घर चले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!