पुलिस ने 48 घंटों के भीतर गांव बरास में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

Edited By Mohit,Updated: 28 Jul, 2020 06:46 PM

police solve murder case

गत 25 जुलाई की रात्रि थाना बडाली वाला सिंह के गांव बरास में हुए एक व्यक्ति के अंधे.............

बस्सी पठाना (राजकमल): गत 25 जुलाई की रात्रि थाना बडाली वाला सिंह के गांव बरास में हुए एक व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों के भीतर सुलझा ली है और इस हत्याकांड के चार कथित आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि एक कथित आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में एक बार फिर इंसानी रिश्ते तार तार होते दिखाई दिए क्योंकि इस मामले में मृतक के सगे भाई ने ही अपनी भाभी संग मिल कर हत्या की साजिश रची थी। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान बताया कि 25 जुलाई की रात्रि को गांव बरास में एक 44 वर्षीय व्यक्ति तरसेम सिंह पुत्र आसा सिंह का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर वह खुद, एस.पी.(डी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान, थाना बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे थे, जिस दौरान कुछ सुराग एकत्रित कर मृतक की लाश को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। 

इस संबंधी थाना बडाली आला सिंह द्वारा मृतक की माता सुरजीत कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया। जिसके उपरांत एस.पी.(डी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान के दिशा निर्देशों तथा एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा मृतक तरसेम सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य सबूत एकत्रित करते हुए इस कत्ल केस की गुत्थी को सुलझा लिया गया। एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने बताया कि इस कत्ल का मास्टर माइंड मृतक का सगा भाई सुखविन्दर सिंह निवासी गांव बरास तथा मृतक की पत्नी परमजीत कौर उर्फ भोली ही निकले। जिन्होंने पहले से ही बनाई योजना के तहत इस कत्लकांड में 50 हजार रुपए का लालच देकर अर्जुन कुमार पुत्र राजिन्दर कुमार निवासी भागों माजरा, अजय पुत्र बबलू निवासी बरास तथा रिशी निवासी चण्डीगढ़ को अपने साथ मिला लिया और 25 जुलाई की रात को मृतक को शराब पीने के लिए रजवाहे के नजदीक बुला लिया तथा तेजधार हथियारों से उसका कत्ल करने के उपरांत लाश को खुर्द बुर्द करने की नीयत से बहते हुए रजवाहे में फेंक दी। 

एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने बताया कि बडाली आला सिंह पुलिस ने कथित आरोपियों सुखविन्दर सिंह, परमजीत कौर, अर्जुन कुमार तथा अजय को गिरफ्तार कर लिया है, जब कि रिशी को काबू करने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि एस.पी.(डी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. बस्सी पठाना सुखमिन्दर सिंह चौहान और बडाली आला सिंह पुलिस के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह व उनकी टीम की बढिय़ा कार्यशैली से पुलिस ने यह कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!