Edited By Kamini,Updated: 26 Aug, 2026 05:59 PM

रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर जिले में महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।
पठानकोट : रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर जिले में महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राखी के बदले में अनोखा गिफ्ट दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के मुख्य लाइटों वाले चौक पर महिलाओं ने अनूठी पहल करते हुए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।
आंचल पठानकोट संघ की प्रमुख रमा, डिंपल और आर्चाय कोमल ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ब्रह्म दत्त सहित ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन की कामना की। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने बहनों को हेलमेट गिफ्ट दिए गए और कहा कि, हम चाहते हैं कि हमारी बहनें दोपहिया वाहनों पर सड़कों पर निकलते समय इन हेलमेट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित रहें। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को खास संदेश देते हुए कहा कि, सभी को रक्षा बंधन आपसी प्यार और एकजुटता का प्रतीक है। इस दौरान बहनों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here