सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 May, 2020 06:00 PM

motorcycle rider died in road accident

स्थानीय जाखल रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सुनाम उधम सिंह वाला(बांसल): स्थानीय जाखल रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंधी मौके पर पहुंचे अनाज मंडी चौकी के इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि जोगिन्द्र सिंह सुनाम से लहरा की ओर जा रहा था तो जाखल रोड पर एक पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर होने के कारण उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर बनती कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और मौके पर ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ बनती कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!