पुलिस के हाथ लगी सफलता, चोरी के मोटरसाइकिल सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2026 10:18 AM

man arrested with stolen motorcycle

गुरदासपुर के बबरी बाईपास चौक के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के बबरी बाईपास चौक के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ए.एस.आई. सोन लाल ने बताया कि बब्बेहाली के रहने वाले सुखजोबनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल नंबर PB-06 AS-4146 बबरी बाईपास चौक से नबीपुर रोड की ओर खड़ा किया था और किसी जरूरी काम के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया था।   

ए.एस.आई. सोहन लाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने हरदोछनियां चौक गुरदासपुर पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया और उससे मोटरसाइकिल के कागजों के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ऊंचा धकाला के रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ ​​काला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने यह मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले बबरी बाईपास चौक से चुराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!