10वीं और 12वीं के लिए बिना लेट फीस दाखिले की अंतिम तारीख 21 सितम्बर तक बढ़ाई

Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2020 09:59 AM

last date for admission for 10th and 12th without late fee extended

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब ओपन स्कूल प्रणाली के तहत 10वीं और 12वीं के लिए बिना लेट फीस दाखिले की तारीख में वृद्धि कर दी है।

मोहाली(नियामियां): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब ओपन स्कूल प्रणाली के तहत 10वीं और 12वीं के लिए बिना लेट फीस दाखिले की तारीख में वृद्धि कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी वैबसाइट में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार दाखिला फार्म और फीस ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे।

बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि बिना लेट फीस दाखिलों की अंतिम तारीख 31 अगस्त से बढ़ाकर 21 सितम्बर कर दी है। इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिला और परीक्षा फीस के अलावा और कोई फीस अदा नहीं करनी होगी। प्रोस्पैक्ट्स और कोर्स भी शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!