कैसा रहने वाला है आपका दिन और सफलता के लिए किस मंत्र का करें जाप, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2024 08:20 AM

know how your day is going to be and which mantra to chant for success

मेष :  मेष राशि वाले करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वालों की सैलरी में इजाफा होगा। तनाव से दूर रहे, अन्यथा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

मेष :  मेष राशि वाले करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वालों की सैलरी में इजाफा होगा। तनाव से दूर रहे, अन्यथा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।   

वृष :  आज आपके सभी काम समय पर पूरे होते जाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। किसी के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। 

मिथुन : मिथुन राशि के व्यापारी आज थोड़ा सावधान रहें। जल्दबाजी में संतान के लिए लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। माता-पिता के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। 

कर्क :  आज कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। कुछ नजदीकी लोग आपके भरोसे का फायदा उठा सकते है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की ओर ध्यान दे। 

सिंह :  सिंह राशि वाले जंकफूड के सेवन से बचे, तबीयत खराब हो सकती है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। वर्तमान में की हुई मेहनत भविष्य में अच्छा फल देगी। 

कन्या : किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे परिजन की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। 

तुला : तुला राशि वाले व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। बाहरी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत पर पैसा खर्च कर सकते है। 

वृश्चिक : जो भी काम आप कर रहे है वो ऑफिस के दायरे में रहकर ही करें। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही हैं। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। 

धनु : धनु राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाएं रखें। पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को सुकून मिलेगा।  

मकर :  आप अपनी सेहत को प्रति सावधान रहें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रेमी एक-दूसरे को दिल की बात कह पाएंगे। 

कुंभ :  कुंभ राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। युवा जातक समय की बर्बादी न करें, बाद में पछतावा हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है। 
 
मीन : नेगेटिव बातों का असर दिमाग पर न होने दे। सरकारी काम में बहुत सावधानी से चलने की जरूरत है। पुराने रोग उभर सकते है, जिससे परेशानी आएगी।  

अब अंत में जान लेते है आज का महाउपाय : यदि आप अपनी प्रोफेशनल जिदंगी में सफलता पाना चाहते हैं तो आप बुधवार के दिन कच्चे सूत में 7 गांठ लगाकर जय गणेश, काटो क्लेश मंत्र का जाप करते हुए भगवान गणेशजी को समर्पित कर दें। उसके बाद उस धागे को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से इंटरव्यू तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!