Hoshiarpur : युवती से दुष्कर्म की कोशिश, गांव के ही युवक ने दिया घटना को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Feb, 2024 07:48 PM

hoshiarpur attempt to rape a girl

होशियारपुर में युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।

होशियारपुर : होशियारपुर में युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। घटना होशियारपुर के हल्का दसूहा अधीन आते एक गांव की बताई जा रही है, जहां पर एक युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि जब युवती पशुओं को चारा डालने के लिए पशु घर गई तो वहां पर गांव के ही एक युवक ने उसे जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई। घटना के बाद पिता के बयानों पर दसूहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को लेकर छापेमारी जारी है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी जब पशुओं को चारा डालने के लिए गौशाला गई तो गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर अंदर आ गया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई, जिसके बाद बेटी भागकर बड़ी मुश्किल से घर पहुंची और घटना बारे परिजनों को बताया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!