शर्मनाक! सो रही बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, चीखें सुनकर दौड़ा परिवार

Edited By Kamini,Updated: 19 Aug, 2026 05:49 PM

father shameful act

पंजाब में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है।

संगरूर/बरनाला: पंजाब में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मेहल कलां में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जिसमें पिता ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी के साथ रेप किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मेहल कलां में रहने वाला एक वहशी पिता, जो रोज शराब पीने का आदी था, उसने 16-17 अगस्त की रात को जब परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे, तो नशे की हालत में अपनी 11 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया।

मासूम बच्ची की दर्दनाक चीखें सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे की तरफ दौड़े, तो इस घिनौनी हरकत का पता चला। बाद में पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने वहशी पिता के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के लोगों ने पिता को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!