पहले घर में चलाए पटाखे फिर 5 बच्चों के पिता ने उठा लिया खौफनाक कदम, सदमे में परिवार

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2024 01:10 PM

father of 5 children took terrible step

मंडी रोडावाली के पास 5 बच्चों के पिता ने खौफनाक कदम उठाया और ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

फाजिल्का : मंडी रोडावाली के पास 5 बच्चों के पिता ने खौफनाक कदम उठाया और ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। जानकारी देते हुए मृतक सतनाम सिंह (55) के भाई राजा सिंह ने बताया कि उसका भाई ईंट के भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी 3 बेटियां और 2 बेटे थे, जिनकी शादी हो चुकी थी। दिहाड़ी-मजदूरी न मिलने के कारण वह खुद को आर्थिक रूप से कमजोर समझता था।

इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने मंडी रोड़ावाली के पास से गुजर रही ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। राजा सिंह ने बताया कि पहले उसने घर में पटाखे चलाए और फिर बाद में यह खौफनाक काम किया। उन्होंने बताया कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा करेंगा। फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रेलवे पुलिस के अधिकारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि मृतक के भाई और बेटे के बयानों पर धारा-194 की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!