पठानकोट में ED की बड़ी कार्रवाई, क्रेशर यूनिटों और प्रॉपर्टी डीलर के घर छापेमारी

Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2026 12:22 PM

ed raid in pathankot

ED की टीम ने आज सुबह पठानकोट जिले के सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित कुछ क्रेशर यूनिट्स और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की।

तारागढ़/पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): ED की टीम ने आज सुबह पठानकोट जिले के सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित कुछ क्रेशर यूनिट्स और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक ED अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर लिखे जाने तक ED की कार्रवाई जारी थी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!