पेपर देकर आ रहे विद्यार्थी पर जानलेवा हमला, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 08 Mar, 2023 05:56 PM

deadly attack on student coming after giving paper

स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहे एक छात्र पर चाकू से हमला करने की खबर है।

देवीगढ़ (नौगांव) : स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहे एक छात्र पर चाकू से हमला करने की खबर है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए थाना जुलकां के प्रमुख कुलविंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव किशनपुर ने थाना जुलकां में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका पुत्र सुखचैन सिंह स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहा था। गांव मसींगन के समीप गांव राजगढ़ का गुरदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह मोटरसाइकिल पर आया, जिसने सुखचैन सिंह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
 
उसे गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की वजह यह रंजिश थी कि सुखचैन सिंह और आरोपी की बहन एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और आपस में बातचीत करते हैं। पुलिस ने गुरदीप सिंह के पुत्र प्रेम सिंह पुत्र खिलाफ धारा 307, 324 और 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!