कैप्टन का बड़ा ऐलान: पंजाब में 18 मई से कर्फ्यू खत्म, ट्रांसपोर्ट का काम भी होगा शुरू

Edited By Tania pathak,Updated: 16 May, 2020 10:35 PM

curfew ends in punjab from may 18

र्फ्यू खत्म होने के बाद ही ट्रांसपोर्ट का काम भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये भी साफ़ किया है कि एनआरआई...

पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कैप्टन ने पंजाब में 18 मई को कर्फ्यू खत्म करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कर्फ्यू खत्म होने के बाद ही ट्रांसपोर्ट का काम भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये भी साफ़ किया है कि एनआरआई को पंजाब आने की कोई पाबंदी नहीं है हालांकि उन्हें क्वारंटाइन पीरियड को सख्ती से पालन करना होगा। इसी के साथ साथ पंजाब में अब सिर्फ  कॉनफिनेमेंट और नॉन- कॉनफिनेमेंट जोन ही होंगे। उसी के आधार पर पंजाब में कामकाज की नीतियां लागू की जाएंगी। 
 
धान फसल की रोपाई 1 से शुरू न की जाए 
कैप्टन ने लोगों को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि धान फसल की रोपाई 1 जून से न शुरू की जाए। रोपाई का समय 10 जून कुछ सोच समझ कर ही रखा गया है।

पंजाब में नहीं खुलेंगे स्कूल 
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि स्कूल के बच्चे सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन नहीं कर पाएंगे इसीलिए स्कूलों  को फिलहाल के लिए बंद करना ही सही कदम है। बच्चों की पढाई के लिए स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन स्टडी पर ज़ोर दिया जाए। प्राइवेट स्कूलों को फीस में  बढ़ोतरी न करने का निर्देश भी आज जारी किया गया है।

दुकानदारों के लिए कुछ दिनों में लिया जाएगा अहम फैसला 
मुख्यमंत्री ने ये भी साफ़ किया है कि दुकानदारों के लिए आने वाले कुछ दिनों नया फैसला लिया जाएगा। पंजाब में लागू होने वाली सारी नीतियों से पंजाब की अर्थव्यवस्था और रोज़गार पर ही जोर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!