पंजाब में कोविड वैक्सीन की किल्लत, टीकाकरण का कार्य हो रहा प्रभावित

Edited By Tania pathak,Updated: 12 May, 2021 11:53 AM

covid vaccine shortage in punjab vaccination work affected

पंजाब में कोरोना महामारी के केसों में लगातार बढ़ौतरी होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन की नई डोज नहीं भेजी जा रही है जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।

जालंधर (धवन): पंजाब में कोरोना महामारी के केसों में लगातार बढ़ौतरी होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन की नई डोज नहीं भेजी जा रही है जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है।

पंजाब की मुख्य सचिव विन्नी महाजन के अनुसार राज्य में आज सुबह तक भारत सरकार से केवल 2.7 लाख वैक्सीन की ही सप्लाई की गई थी। पंजाब को वैक्सीन की नई सप्लाई फिलहाल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार वैक्सीन प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही है। जब तक नई वैक्सीन की डोज पंजाब को प्राप्त नहीं होती तब तक टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आ सकती। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। हमने केंद्र को रोजाना 4 लाख वैक्सीन भेजने की मांग रखी है परंतु इसके बावजूद वैक्सीन न आना ङ्क्षचता का कारण बना हुआ है।  स्वास्थ्य केंद्रों में लोग बड़ी गिनती में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं जो निराश होकर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर वैक्सीन की सप्लाई में तेजी लाने का मामला उठाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!