Punjab : कार में आए मॉडर्न चोरों का धावा, मोबाइल टावर से 24 बैटरियां चोरी

Edited By Urmila,Updated: 30 Jun, 2026 01:17 PM

car borne modern thieves strike

जिला गुरदासपुर के गांव लखन कलां में कार में आए चोरों ने एक मोबाइल टावर को निशाना बनाया। चोर मोबाइल टावर के गेट का ताला तोडक़र अंदर घुसे और टावर से 24 बैटरियां चुराकर भाग गए।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया, विनोद): जिला गुरदासपुर के गांव लखन कलां में कार में आए चोरों ने एक मोबाइल टावर को निशाना बनाया। चोर मोबाइल टावर के गेट का ताला तोडक़र अंदर घुसे और टावर से 24 बैटरियां चुराकर भाग गए। चोरों की कार पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर रात 1.28 बजे आते हैं और मोबाइल टावर के सामने अपनी कार रोकते हैं। रात 1.59 बजे उनकी कार फिर स्टार्ट होती है और जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते से वापस लौट जाते हैं। यानी चोरों ने इस घटना को सिर्फ आधे घंटे में अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुवार चोर अपने कुछ औजार भी मोबाइल टावर में छोड़ गए, जिनका इस्तेमाल उन्होंने बैटरियां खोलने के लिए किया लगता है। मोबाइल टावर के कर्मचारी सतीश कुमार शर्मा को घटना का पता तब चला जब वे सुबह टावर के जनरेटर में डीजल डालने के लिए आया। सतीश कुमार ने बताया कि चोर टावर से 24 बैटरियां चुरा ले गए, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है।

उन्होंने कहा कि टावर के अधिकारियों को बता दिया गया है और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। वहीं, टावर के पास के दुकानदार सतिंदर शील शर्मा का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, क्योंकि टावर के आसपास स्कूल और रिहायशी इलाका है। अगर चोर ऐसे इलाके में चोरी कर सकते हैं, तो रिहायशी इलाकों को सुरक्षित कैसे कहा जा सकता है। पुलिस को इस इलाके में रात की गश्त बढ़ानी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!