Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2019 10:56 PM
सीमावर्ती फिरोजपुर शहर से आज दो हथियारबंद लुटेरे जीरा से अस्पताल में दाखिल एक मरीज का पता लेने आए व्यक्ति की हथियारों की नोक पर कार छीन कर फरार हो गए। ....
फिरोजपुर(कुमार): सीमावर्ती फिरोजपुर शहर से आज दो हथियारबंद लुटेरे जीरा से अस्पताल में दाखिल एक मरीज का पता लेने आए व्यक्ति की हथियारों की नोक पर कार छीन कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो हथियारबंद लुटेरे आज रात्रि अनिल बागी रोड पर पिस्तौल की नोक पर कार छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी फिरोजपुर के दिशा निर्देशों अनुसार लुटेरों को पकडऩे के लिए सारा एरिया सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दो हथियारबंद लुटेरे इसी सड़क पर एक बैंक अधिकारी की हथियारों की नोक पर कार छीन कर ले गए थे जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा।